राजनीतिक जीवन
राजनीतिक जीवन
अपने देश और धर्म के प्रति अपार प्रेम और सर्मपण भाव के कारण इन्होने राष्ट्रसेवा हेतु सन् 1973 से विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) की हितचिंतक के रूप में कार्य प्रारम्भ कर इस संगठन की जिला कार्यकारिणी में पूर्ण निष्ठा एवं लगन से वर्षों तक सहयोग दिया। उन्होंने दुर्गावाहिनी की संयोजिका तथा सेवा भारती में मातृमंडल की नगर अध्यक्षा के पद पर रहते हुए मातृशक्ति के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।
डाo कल्पना सैनी के परिपूर्ण व्यक्तित्व, कर्मठता, नेतृत्व क्षमता, राजनीतिक कौशल और सामाजिक सद्भाव के कारण उन्हें नगर पालिका, रूड़की में सभासद के पद पर नामित भी किया गया। सभासद के रूप में इनके द्वारा किये गये समाजोपयोगी कार्यो से क्षेत्र के सभी वर्गो ने जाति-धर्म के बंधनों से उपर उठकर अपार स्नेह दिया। इसी दौरान उनकी राजनैतिक नेतृत्व क्षमता दृष्टिगौचर हुई और जनसाधारण ने उन्हें सर्वमान्य नेत्री के रूप में स्वीकार किया। शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान के साथ-साथ राजनैतिक क्षेत्र में अभी आपकी ख्याति जगाातार बढती गयी। जिस आधार पर भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंत्री के रूप नियुक्त कियां। इस पद पर पर कार्य करते हुए उन्होंने सन् 2000 से 2004 तक अतिविशिष्ट कार्य किए एवं अपनी अमिट छाप जनसामन्य एवं राष्ट्रीय दल के शीर्ष नेतृत्व पर भी छोड़ी। जिसके कारण सन् 2012 में आपको प्रदेश अनुशासन समिति का सचिव पद प्रदान किया गया।
जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने रुड़की को हरिद्वार के साथ सांगठनिक जिला घोषित किया तो इस जिले के जिलाध्यक्ष का दायित्व डाo कल्पना सैनी को ही सौंपा गया। जिलाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने ’सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के मूलमंत्र को अपनाते हुए कई समाज हितैषी कार्य किए। तदोपरांत आप सर्व समाज में सर्व मान्य नेता के रूप में स्थापित हुई।
सन् 2017 में डाo कल्पना सैनी नेशनल फर्टीलाइजर लिमिटेड़ (NFL) जैसे राष्ट्रीय संगठन के स्वतंत्र निदेशक का पदभार संभाला। आपने न केवल शिक्षा और राजनैतिक क्षेत्र में अपितु अन्य क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है।
वर्तमान में डाo कल्पना सैनी उत्तराखण्ड़ अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षा हैं और इस आयोग की कार्यशैली को उन्नत बनाने में नित नये आयाम स्थापित कर रही हैं।